राजगढ़-सुठालिया में सख्ती के बावजूद लोगों में जागरूकता का अभाव
जानकारी होते हुए भी लोग अपनी धुन में सवार होकर भीड़ के रूप में एकत्रित हो रहे हैं
सुठालिया-शासन की गाइड लाइन के पालन में मुस्तेद प्रशासन की सुनने को आम लोग तैयार नहीं हैं कोरोना जैसी महामारी के बारे में जानकारी होते हुए भी लोग अपनी धुन में सवार होकर भीड़ के रूप में एकत्रित हो रहे हैं राजगढ़ कलेक्टर के आदेश पर नगर परिषद सुठालिया में तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों में जागरूकता हेतु प्रयास किए जा रहे हैं परन्तु आम आदमी न तो सोशल डिस्टेंशन और न ही मास्क का उपयोग कर रहे हैं और शादियों पर प्रतिबंध के बावजूद गांवों में धड़ल्ले से डी जे और ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं इसकी जानकारी मिलते ही ग्राम लक्ष्मणपुरा में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसका उनके ऊपर कोई असर नहीं हुआ इस कारण कोरोना कर्फ्यू और 144 के उल्लंघन के मामले में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है




