ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

भिण्ड -महिलाओं को खाना बनाने में जहाँ आसानी होगी वहीं धुएँ से भी निजात मिलेगी और आँखों को भी नुकसान नहीं होगा- विधायक संजीव सिंह कुशवाह

पवन शर्मा की रिपोर्ट

महिलाओं को खाना बनाने में जहाँ आसानी होगी वहीं धुएँ से भी निजात मिलेगी और आँखों को भी नुकसान नहीं होगा- विधायक संजीव सिंह कुशवाह

महिलाओं को खाना बनाने में जहाँ आसानी होगी वहीं धुएँ से भी निजात मिलेगी और आँखों को भी नुकसान नहीं होगा- विधायक संजीव सिंह कुशवाह

भिण्ड- विधायक  संजीव सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर द्धारा उज्ज्वला 2.0 के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शनवितरण कार्यक्रम का नगर पालिका भिण्ड के प्रांगण में शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम भिण्ड उदयसिंह सिकरवार, प्रभारी खाद्य आपूर्ति अधिकारी रविशंकर गौर सहित गैस एजेंसियों के संचालक सहित शहरी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे। क्षेत्रीय विधायक संजीव सिंह कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्तरों पर सशक्त बनाने हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण एवं उनके उत्थान के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की हैं। जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भी एक है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत जो गैसकनेक्शन दिए जा रहे हैं वह गरीबी रेखा के नीचे के पात्र हितग्राही हैं। गैस कनेक्शन मिलने से महिलाओं को खाना बनाने में जहाँ आसानी होगी वहीं धुएँ से भी निजात मिलेगी और आँखों को भी नुकसान नहीं होगा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक  संजीव सिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष  नाथूसिंह गुर्जर द्धारा  हितग्राहियों को कार्यक्रम से मुफ्त गैस कनेक्शन एवं चूल्हे का वितरण किया गया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष  नाथूसिंह ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान द्धारा पशुचिकित्सा महाविद्यालय ग्राउंड जबलपुर से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (2.0) के अंतर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया, जिसका अतिथियों एवं हितग्राहियों द्धारा अवलोकन किया गया।

Related Articles

Back to top button
Close
Close