ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

कोरोना काल में हुई मौतों पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार- बघेल कांग्रेस ने कमलनाथ पर दर्ज प्रकरण की निंदा की

कोरोना काल में हुई मौतों पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार- बघेल
By Rohit Kumar Ojha
भिण्ड से पवन शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना काल में हुई मौतों पर श्वेतपत्र जारी करे सरकार- बघेल
कांग्रेस ने कमलनाथ पर दर्ज प्रकरण की निंदा की
भिण्ड- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर दर्ज प्रकरण मामलेको लेकर कांग्रेस ने घोर निंदा करते हुए शिवराज सिंह सरकार को मौतों का जिम्मेदार बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कोरोना को प्रदेश सरकार और भाजपा ने फैलाया है। कोरोना वायरस से प्रदेश में कई मौतें हुई हैं। कइयों के परिवारों में मुखिया की जान गई है। इसलिए कोरोना को वैश्विक महामारी मानने के साथ ही प्रदेश सरकार कोरोना से होने वाली मौत पर पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा प्रदान करे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नौकरशाह पर कोई पकड़ नहीं है। प्रशासन बेलगाम हो गया है और इसका खामियाजा आम जनता को उठाना पड़ रहा है। सरकार सुबह लिए फैसलों को दोपहर और रात बार-बार बदल रही है। अस्पतालों में न विस्तार मिले और न ऑक्सीजन और न स्टाफ । भाजपा इन सब की व्यवस्था की जगह उपचुनाव जीत की तैयारी में लगी रही जिससे कोरोना मरीजो की संख्या बढ़ती गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने सोशल मीडिया पर लाइव चर्चा करते हुए कहा कमलनाथ जी ने दिन रात एक कर सरकार को सहयोग किया अपने पैसों कांग्रेस विधायक,पूर्व विधायक के माध्यम से हर जगह ऑक्सीजन सिलेंडर, एम्बुलेंस की व्यवस्था और गरीबों को खाने का सामान उपलब्ध कराया। जबकि सरकार के मंत्री विधायक और उनके नेता दवाइयों ओर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने में लगे हुए थे। जिससे जनता में उनकी सरकार की पोल खोल दी, इसी राजनीतिक खिसियाट के चलते उन्होंने कमलनाथ पर एफआईआर दर्ज करवाई ये प्रजातंत्र नही तानाशाही तंत्र है।
*कांग्रेस पंचायत स्तर से मारने वालों के आंकड़े निकलेगी*- कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा सरकार आंकड़ा छिपा रहीं है हम कमलनाथ जी के आरोपों से सहमत हैं, हम हर पंचायत और नगरीय क्षेत्रों से कोरोना काल मे असमय मौत के शिकार लोगो की जानकारी एकत्रित कर रहे है।
कोरोना पीड़ितों को मुआवजा राशि हड़पने का लिए आँकड़े छिपा रही है सरकार- भारद्वाज
 कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कोरोना के चलते हुई मौतों को सरकार इसलिए छिपा रही हैं जिससे पीड़ितों को देने वाली आर्थिक सहायता हेतु राशि मे घोटाला कर सके। श्री भारद्वाज ने कहा भिण्ड हॉस्पिटल में भी अस्पताल प्रवंधन आँकडों की जादूगरी कर रहे हैं, जब मारिजे कोविड वार्ड में भर्ती होने के बाद भी उसकी मृत्यु पर डेथ सर्टिफिकेट में मृत्यु का कारण कोरोना से नही बताया जा रहा है आखिर क्यों? अगर वो पॉजिटिव नही था तो संक्रमितों के वार्ड में भर्ती क्यो किया गया था। और उसका अंतिम संस्कार कोरोना गाईड लाईन के अनुसार क्यो हुआ।कोरोना पीड़ितों के आश्रितों को पाँच लाख की सहायता प्रदान करें सरकार* कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने कोरोना से मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की सरकार से मांग की है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close