ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेशराजनीति

भिण्ड l राहुल गांधी देश के भविष्य – बृजकिशोर शर्मा कल्लू

भिण्ड मे संगोष्ठी का आयोजन कर मेहगांव अस्पताल में कांग्रेसियों ने बांटे फल l

पवन शर्मा की रिपोर्ट 

 

मेहगांव/भिंड- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन कांग्रेसियों द्वारा संगोष्ठी का आयोजन कर एवं शासकीय अस्पताल मेंहगांव में मरीजों और उनके परिजनों को फल वितरित कर मनाया गया l कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस सेवा दल के उपाध्यक्ष बृजेश मौर्य द्वारा किया गयाl जिसमें मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य ब्रजकिशोर शर्मा कल्लू रहे l इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य हैl पूरे देश में नरेंद्र मोदी की सरकार के द्वारा कोरोना महामारी में कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई गई डेढ़ वर्ष से लगातार कोरोना के कारण लाखों लोगों की मृत्यु हो गईl कई परिवार बर्बाद हो गए इस समय जो सरकार का दायित्व था lवह सरकार ने नहीं निभाया l हमारे नेता राहुल गांधी ने डेढ़ साल पहले ही कहा था कोरोना पर सरकार को उचित कदम उठाना चाहिए मगर सरकार ने राहुल गांधी की बातों को अनदेखा कियाl उसी का परिणाम है कि आज देश की अर्थव्यवस्था चौपट होकर युवा बेरोजगार हो गए हैं l जिला कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष डॉ बृजेश कुमार मौर्य द्वारा राहुल गांधी को युवाओं का नेता मानते हुए कहा राहुल गांधी ही देश को सही दिशा निर्देश दे सकते हैंl आने वाले 2024 के चुनाव में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे l जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष शिवहरे ने कहा राहुल गांधी ने आज संपूर्ण देश में कोरोना जैसी महामारी में आम जनता के बीच पहुंचकर विपक्ष का जो धर्म होता है वह निभाया l जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष धनीराम और पप्पू ने इस अवसर पर राहुल गांधी के विचारों पर प्रकाश डाला l युवा कांग्रेस के नेता विकास चौधरी द्वारा राहुल गांधी को लौह पुरुष बताया गया l जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जबर सिंह कुशवाह ने राहुल गांधी के 17 साल के राजनीतिक सफर पर प्रकाश डाला l वरिष्ठ कांग्रेस नेता रशीद खान ने संगोष्ठी का संचालन किया l

Related Articles

Back to top button
Close
Close