कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा बड़ा बयान, कहा- ‘दिल्ली की जनता ने किसी को नहीं हराया, बल्कि उन्होंने…’
दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की हार और बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सियासी चर्चाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल को हटाने का फैसला लिया था, और अगर आप और कांग्रेस साथ लड़े होते तो नतीजे और खराब होते।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा, जबकि बीजेपी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल की और 27 साल के वनवास को समाप्त किया। वहीं, कांग्रेस इस बार भी शून्य पर सिमट गई।
इस हार को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आप दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ती तो नतीजे अलग हो सकते थे। इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने बड़ा बयान दिया।
दिल्ली की जनता ने किसी को नहीं हराया
संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली की जनता ने किसी को नहीं हराया, बल्कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला लिया था। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आप और कांग्रेस साथ में चुनाव लड़ते तो नतीजे और भी खराब होते, क्योंकि दिल्ली की जनता का इरादा साफ था, और वे केजरीवाल को हटाना चाहते थे।
बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की
दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था, और 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए। बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि आम आदमी पार्टी 22 सीटों तक सिमट गई, और कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां खाता भी नहीं खोल पाईं।



