मध्यप्रदेश

रतलाम में मानसून की बारिश के बाद 50% बुवाई का कार्य पूरा, लेकिन कृषि विभाग और सहकारी समितियों में अब तक नहीं पहुंचा सोयाबीन का बीज

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

रतलाम जिले में मानसून की अच्छी बरसात के बाद सोयाबीन की बुवाई का कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन कृषि विभाग और सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाला सोयाबीन का बीज अब तक जिले में नहीं पहुंचा है। कृषि विभाग के अधिकारी बीज निगम से सोयाबीन का बीज मंगाने का आश्वासन दे रहे हैं। जबकि किसान अप्रमाणित बीज महंगे दामों पर खरीद कर बुवाई करने में जुट गए हैं। रतलाम जिले में बुवाई का 50% कार्य पूर्ण भी हो चुका है। आने वाले 2 दिनों में जिले में अधिकांश बुवाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा । इसके बाद कृषि विभाग और सरकारी समितियों में आने वाला सोयाबीन का बीज किसी उपयोग का नहीं रहेगा।पिछले सोयाबीन की फसल में अतिवृष्टि और येलो मोजैक वायरस के प्रकोप की वजह से पूरे प्रदेश में सोयाबीन का उत्पादन प्रभावित हुआ था। खास करके उज्जैन संभाग में बीज उत्पादक समितियों और बीज निगमों के पास सोयाबीन के बीज की भारी किल्लत बनी हुई थी। किसानों को कृषि विभाग और सहकारी समितियों के माध्यम से सोयाबीन का बीज मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद किसानों को सोयाबीन का बीज नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button
Close
Close