सिविल सर्जन के तुगलगी फरमान पर मंत्री एवं विधायक ने जताई नाराजगी – जिला अस्पताल के बाहर बेड उपलब्ध नहीं का लगाया थे पोस्टर

दिनांक 28/4/021
लोकेशन- अशोकनगर
संवाददाता- ओमप्रकाश रघुवंशी
पहले भी विवादो में घिरे रहने वाले डॉ. जेएस त्रिवेदिया ने सिविल सर्जन का पदभार ग्रहण करने के बाद बीते मंगलवार को जिला अस्पताल की दीवाल पर और अस्पताल के बाहर बेड उपलब्ध नहीं के पोस्टर लगवा दिए। बता दे कि पिछले साल भी सिविल सर्जन के पद पर रहते हुए डॉ. जेएस त्रिवेदिया कोरोना मरीजों को नास्ते में समोसा खिलाने को लेकर काफी विवाद में रहे थे और अब एक बार फिर उन्होने सिविल सर्जन का पदभार संभालते ही बेड उपलब्ध नहीं के बैनर चस्पा कर दिये और सारे शहर में डर का माहोल बना दिया। पोस्टर लगने के बाद सोशल मीडिया पर लोगो ने दिनभर अस्पताल की अव्यवस्थाओं के बारे में काफी कुछ लिखना शुरु कर दिया। जिसके बाद विधायक जजपाल सिंह जज्जी और राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने जिला अस्पताल पहुंचे और नाराजगी जताते हुए तमाम बैनरों को हटावाया गया।


