देपालपुर।अवैध शराब ले जाते हुए 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा

देपालपुर से विशाल चांदना की रिपोर्ट
देपालपुर। हरिनारायणचारी मिश्र पुलिस महानिरीक्षक जोन इन्दौर , मनीष कपूरिया पुलिस उप महानिरीक्षक शहर इन्दौर , महेशचन्द्र जैन पुलिस अधीक्षक पश्चिम जिला इन्दौर व पुनीत गहलोत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू जिला इन्दौर द्वारा अवैध शराब का व्यापार करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके पालन में एस.डी.ओ.पी. सुश्री नीलम कन्नौज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देपालपुर निरीक्षक मीना कर्णावत के नेतृत्व में मंगलवार को मुखबिर सूचना मिलने पर उप निरीक्षक दीपक राठौर , आर 857 राजपाल गुर्जर , आर 437 राजेश चौहान , आर 2326 देवेन्द्र गुर्जर द्वारा ग्राम खजराया – देपालपुर रोड पर , कैलाश गौड़ के खेत के सामने एक अल्टो 800 कार क्रमांक एमपी 09 सीवी 3159 जिसमें अवैध 15 पेटी देशी मसाला शराब कुल 135 लीटर आरोपीगणो महेन्द्र पिता प्रेमसिंह सिसोदिया निवासी रामनगर कैसूर जिला धार, दिनेश पिता सोहन केवट निवास ग्राम सिंगावदा थाना हातोद जिला इन्दौर, अनिल पिता कालूराम केवट निवासी खारी बावडी थाना बडनगर जिला उज्जैन के कब्जे से जप्त की गई तथा आरोपीगणो के विरुद्ध अपराध क्रमांक – 175/2021 धारा 34 ( 2 ) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । इस प्रकार सम्पूर्ण कार्यवाही में पुलिस थाना देपालपुर की टीम थाना प्रभारी निरीक्षक मीना कर्णावत , उप निरीक्षक दीपक राठौर , आर 857 राजपाल गुर्जर , आर 437 राजेश चौहान , आर 2326 देवेन्द्र गुर्जर का सराहनीय योगदान रहा।


