ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

नन्हे नन्हे हाथों से बच्चों ने गुल्लक फोड़ कर  कोविड सेंटर के लिए सामग्री खरीदने के लिए राशि दी

बंडा नगर के बच्चों ने की कोविड सेंटर में सामाग्री दान

बंडा नगर के बच्चों ने की कोविड सेंटर में सामाग्री दान
By Rohit Kumar ojha
बंडा जिला सागर से अतुल विश्वकर्मा की रिपोर्ट
नन्हे नन्हे हाथों से बच्चों ने गुल्लक फोड़ कर  कोविड सेंटर के लिए सामग्री खरीदने के लिए राशि दी
बंडा नगर के बच्चों ने की कोविड सेंटर में सामाग्री दान
बंडा-जहां हर तरफ कोरोना महामारी के कारण हाहाकार मचा हुआ है कहीं ऑक्सीजन की कमी कहीं अन्य उपकरणों की कमी दिखाई देती है वही बंडा नगर में अपने अपने स्तर से नगरवासी कुछ ना कुछ सामग्री कोविड सेंटर के लिए दान दे रहे है कोई दवाई दे रहा है कोई बेडशीट दे रहा है तो कोई जनरेटर दे रहा है सभी लोग अपने अपने स्तर पर सहयोग करने में लगे हुए हैं उसी क्रम में पत्रकार कल्याण परिषद के सदस्यों की पहल पर बंडा में शांति नगर जैन मंदिर के पास निवासरत प्रकाश जैन और राकेस जैन  के बच्चों ने अपनी गुल्लक में जमा किए 3665 रुपए की राशि कोविड सेंटर के लिए सामग्री खरीदने के लिए दान की जिसमें चुनमुन पायल समर्थ जैन इन बच्चों ने अपने नन्हे नन्हे हाथों से गुल्लक फोड़ कर  सेंटर के लिए सामग्री खरीदने के लिए दी नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बताया कि हम लोग अपने घर पर हैं और स्वस्थ हैं हमारे माता-पिता कपड़े सिलने का काम करते हैं वहीं सेंटर में जो भर्ती हैं और उन्हें जरूरत का सामान नहीं पहुंच पा रहा है इसलिए हम लोग अपनी गुल्लक मे जमा की गई राशि को  दान दे रहे हैं और उसी क्रम में बिट्टू जैन खोजामपुर वालों ने 4650 नगद राशि फ्लो मीटर खरीदने के लिए और अंकित जैन बिलानी ने 4650 की नगद राशि फ्लो मीटर खरीदने के लिए पत्रकार कल्याण परिषद के साथियों की पहल पर दी और आगे भी और सहयोग करने का आश्वासन भी दिया और शीघ्र ही बंडा पत्रकार कल्याण परिषद के सदस्य भी 3 फ्लो मीटर खरीद कर  सेंटर को देंगे इस तरह कुल 6 फिलोमीटर कोविड सेंटर के लिए मिल जाएंगे

Related Articles

Back to top button
Close
Close