मध्यप्रदेश

अशोकनगर। वैक्सीनेशन दल पर हमला, ग्रामीणों के घर बुलाने पौहची थी टीम , सी एच ओ क़ो पीटा और मोबाइल भी छीना , केस दर्ज

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट

गांव मे कोराना वैक्सीन का टीकाकरण के लिए पौहची टीम के साथ अभ्रदता व मारपीट करने का मामला सामने आया है। शनिवार को शाडौरा बी एम ओ के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र सहोदरी के ग्राम गुचराई मे टीकाकरण केंद्र बनाया गया है । जहाँ सुबह 10बजे वैक्सीनेशन टीम पहुंची और जब केंद्र पर कोई टीकाकरण करवाने नहीं पहुंचा तो टीम ने गांव के लोगों से संपर्क कर वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया, इसी दौरान टीम गांव के एक मकान पर पहुंची जहाँ परिवार वालों ने वैक्सीन लगवाने के लिए मना किया जीस पर टीम ने वीडियो बनाया तो उन्होंने टीम के साथ अभ्रदता करते हुए सी एच ओ की काँलर पकडकर मारपीट कर दी और मोबाइल छीन लिया।
टीम ने उप स्वास्थ्य केन्द्र के सी एच ओ मुकेश माली, ए एन एम विमला रजक , आशा करिर्यकता रमा यादव आंगनबाड़ी कार्यकर्ता क्रष्णा यादव गांव मे लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिये प्ररित कर केंद्र पर आने का बोल रहे थे । इसी दौरान टीम गांव के लखन यादव के घर पौहची तो उन्होंने वैक्सीनेशन के लिए मना कर दिया जिसके बाद टीम ने बीडीयो बनाया तो मलखान यादव के पुत्र विनय यादव ने टीम के साथ अभ्रदता की और गाली गैलौंच करते हुए सी एच ओ की काँलर पकड़ कर मारपीट कर दी और मोबाइल छीन लिया । जीसके बाद सी एच ओ ने घटना की सुचना बरिष्ठ अधिकारियों को दी और दीहात थाने मे शिकायत दर्ज करवाई । सुचना के बाद सी एम एच ओ डाँक्टर हिमांशु शार्मा , डीआईओ डाँ. जेआर त्रिवेदिया, बी एम ओ डाँ. शिवराज सिंह भदौरिया .डाँ. महौर व बीपीएम सूर्यकांत भार्गव मौके पर पौहचे । टीम के साथ अभद्रता होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सी एच ओ मुकेश माली द्धारा देहात थाने मे पहुंचकर एफआईआर दर्ज करबाई गई । जिस पर देहात पुलिस ने विनय पुत्र मलखान सिंह यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 353, 332, 186,188,506,324,. के तहत मामला दर्ज कर जांच मे लिया ।घटना के बाद वैक्सीनेशन टीम गांव से बापिस लौट आई थी इसके बाद टीम को पुलिस सुरक्षा मे वापस गांव पहचाया गया लेकिन केंद्र पर वैक्सीनेशन नही हो सका

Related Articles

Back to top button
Close
Close