मध्यप्रदेश

मौसम अपडेट:रतलाम देश का 10वां सबसे गर्म शहर, तापमान 42.6 डिग्री रहा

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

रतलाम का अधिकतम तापमान सोमवार को 42.6 डिग्री रहा। ये प्रदेश में सबसे ज्यादा है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक देश में 10वां गर्म शहर रतलाम था। इधर, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी दिनों में तापमान कम-ज्यादा होता रहेगा।

एक दिन में अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़त हो गई। हालांकि, शहर में गर्मी बहुत ज्यादा महसूस नहीं हुई। दिन का तापमान अप्रैल में 7 बार 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। सोमवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया उत्तरी व पश्चिमी हवा आ रही है। इससे तापमान में बढ़त हुई। आगामी दिनों में तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा। रतलाम देश के टॉप-10 शहरों में शामिल रहा।

20 शहरों का तापमान 40-43 डिग्री- सोमवार को प्रदेश के 20 शहरों का तापमान 40-43 डिग्री के बीच रहा। भोपाल में 40.3, इंदौर में 39.0, जबलपुर में 38.8 और ग्वालियर में 40.2 डिग्री तापमान रहा। रतलाम के बाद खजुराहो है, यहां सोमवार को तापमान 42.4 डिग्री रहा।

Related Articles

Back to top button
Close
Close