मध्यप्रदेश

मौसम में आये बदलाव से जन जीवन हो रहा परेशान आगामी समय मे मौसम होगा साफ, बोले मौसम वैज्ञानिक पश्चिम क्षेत्र में डिस्टरबेंस के कारण हो रहा मौसम में बदलाव

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

हवा में लगातार हो रहे परिवर्तन और मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण जनजीवन पर कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है किंतु आगामी दिनों में मौसम साफ हो जाएगा और बादल छठ जाएंगे जवाब मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर HL खापेडिया ने सोमवार को कहीं।

जी हां मौसम परिवर्तन के कारण जनजीवन पर इसका असर पड़ रहा है जहां आगामी दिनों में मौसम साफ होने की संभावना मौसम विभाग के वैज्ञानिक द्वारा जताई गई है। सोमवार को ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र के डॉक्टर एचएल खापेडिया ने मीडिया को बताया कि पश्चिम क्षेत्र में डिस्टरबेंस होने के कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह जहां इंदौर सहित मालवा क्षेत्र का तापमान अधिकतम 40 से 41 डिग्री के आसपास रहा , तो वही न्यूनतम 21 से 22 डिग्री हुआ था। वही एक-दो दिनों में अधिकतम 38 डिग्री और न्यूनतम 21 से 22 डिग्री तापमान होने की संभावना जताई जा रही है। I मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इन दिनों आसमान में बदली छाई हुई है और मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आगामी 28 अप्रैल के बाद अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम 21 से 25 डिग्री होने की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक की मानें तो आगामी कुछ दिनों मर मौसम साफ और हवा की दिशा में परिवर्तन होगा। उत्तर पूर्व हवा फिलहाल चल रही है , वही बारिश होने की संभावना फिलहाल नहीं है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close