बीना। रेलवे आवास पाइपलाइन चोरी के आरोपी पुलिस गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट बीना
बीना। पूर्व रेलवे कॉलोनी आवास के पास बीना की पानी की रेलवे लाइन चोरी हो गई थी। सूचना पर आरपीएफ बीना निरीक्षक द्वारा एक टीम का गठन किया गया जिस में सहायक उपनिरीक्षक विजय सिंह मीणा, प्रधान आरक्षक एस पी मिश्रा ,प्रधान आरक्षक देव कुमार घावरी व प्रधान आरक्षक जफरुद्दीन के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर रेलवे अस्पताल के पीछे तीन व्यक्तियों को कंधों पर पाइप ले जाते हुए पकड़ा पूछताछ किया तो उन्होंने अपना नाम क्रमशःमनोज कुमार पुत्र गया प्रसाद यादव उम्र 24 वर्ष निवासी भीम वार्ड छोटी बजरिया बीना,विशाल अहिरवार पुत्र निरंजन अहिरवार उम्र 25 वर्ष निवासी भीम वार्ड छोटी मस्जिद के पास बीना एवम अमन कुमार नहारिया पुत्र नंदकिशोर नाहरिया उम्र 20 वर्ष निवासी नंदन धाम कॉलोनी गणेश वार्ड बीना रहना बताया तथा पाइपों के संबंध में पूछताछ किया तो पाइप चोरी करना स्वीकार किया जिनके पास से 04 पाइप 20-20 फिट के तथा 3 लोहे के टाईवार बरामद किया तथा उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा दो पाइप किसी व्यक्ति को बेच दिया गया है बाद उनकी निशानदेही पर पाइप खरीदने वाले व्यक्ति के घर पहुंचे जिसका नाम अमन यादव पुत्र अनिल कुमार यादव उम्र 19 वर्ष निवासी गणेश वार्ड छोटी बजरिया बीना ने अपने घर से दो लोहे के पाइप खरीदने स्वीकार किया जो निकालकर पेश किये। कुल 06लोहे के पाइप डेढ़ इंची लंबाई करीबन 120 फीट अनुमानित कीमत ₹4800 व 03 लोहे के टाइबार जिनकी कीमत अनुमानित ₹300 कुल कीमत ₹5100 आंकी गई। जिनको लेकर रेल सुरक्षा बल पोस्ट बीना आय जिनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 06/21 धारा 3 A RP UP ACT कायम कर मामले को जांच में लिया गया। जिनको आज दिनांक को रेलवे न्यायालय भोपाल में पेश किया जाएगा ।


