अशोकनगर विधायक जजपाल सिंह जज्जी के प्रयासों को मिला सिंधिया का साथ
कोरोना काल में जिले की हर संभव मदद करने आगे आ रहे राज्यसभा सांसद

ओमप्रकाश रघुवंशी- संवाददाता अशोकनगर
अशोकनगर। क्षेत्रीय विधायक जजपाल सिंह जज्जी के प्रयासों को राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का साथ मिल गया है। रविवार को जब अशोकनगर में ऑक्सीजन की किल्लत का मामला सामने आया तो। इसे पूरा कराने में राज्यसभा सांसद सिंधिया ने मदद की है। उन्हीं के प्रयासों से न केवल रिफिल सिलेंडर समय पर मिल सके बल्कि कुछ नए ऑक्सीजन सिलेंडरों भी जिले को मिले है। विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने बताया की रविवार जिला चिकित्सालय के ऑक्सीजन प्रभारी डॉ. अजय गहलोत का फोन उनके पास आया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ रही है। सिलेंडर लेने के लिये ग्वालियर भेजे है, मगर वहां बहुत समस्या है और अगर समय पर ऑक्सीजन नहीं मिली तो कई सारे मरीजों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी क्योंकि दो दर्जन से ज्यादा मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत है। इसके बाद विधायक ने मोबाइल से मैसेज टाइप कर समस्या ज्योतिरादित्य सिंधिया को बताई। जिसके तुरंत बाद राज्यसभा सांसद ने जिले के लिए ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी। भारी किल्लत के बीच ग्वालियर से गैस सिलेंडर सिंधिया के प्रयास से रात में ही अशोकनगर चिकित्सालय पहुंच गए एवं जरूरी मरीजों को ऑक्सीजन मिलना शुरू हो गई।


