ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
रतलाम आयुष्मान कार्ड बनाने में पिपलोदा जनपद सबसे आगे कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
By Abha Choudhary
रतलाम से पवन सोलंकी कि रिपोर्ट
रतलाम आयुष्मान कार्ड बनाने में पिपलोदा जनपद सबसे आगे
कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
जिले में आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद पंचायत पिपलोदा सबसे आगे हैं। वहां 92 प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं जबकि इस मामले में खासतौर पर जनपद सैलाना तथा बाजना को परफॉर्मेंस सुधारने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम सोमवार को समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत हुए सीईओ जिला पंचायत श्रीमती मीनाक्षीसिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री एम.एल. आर्य, श्री अभिषेक गहलोत, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया आदि अधिकारी उपस्थित थे।रतलाम शहर में आयुष्मान कार्ड निर्माण की कमजोर प्रगति पर कलेक्टर ने चिंता व्यक्त करते हुए निगम आयुक्त, शहर एसडीएम तथा महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वे संयुक्त प्रयासों द्वारा शहर में कार्ड बनाने की प्रगति में सुधार लाएं। कम से कम 1 हजार कार्ड रोजाना बनाए जाएं। कलेक्टर ने समीक्षा में पाया कि रतलाम जनपद पंचायत क्षेत्र में भी आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में ठीक कार्य हुआ है। कलेक्टर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सहायक के रोल को महत्वपूर्ण मानते हुए उनकी आईडी बनाने के निर्देश दिए ताकि ज्यादा ज्यादा आयुष्मान कार्ड बन सके। कलेक्टर ने रतलाम शहर में आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रगति के लिए उन वार्ड पर फोकस करने के निर्देश दिए जहां ज्यादा संख्या में पात्र व्यक्ति निवासरत है। निगमायुक्त को शहर में कार्ड निर्माण केंद्रों की संख्या में वृद्धि के लिए निर्देशित किया।




