अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रगति सोपान समिति एवं युवा मोर्चा द्वारा द्वारा महिलाओं का सम्मान किया गया

रत्नेश डेहरिया, अमरवाड़ा/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमरवाड़ा की समाज सेवी संस्था प्रगति सोपान समिति एवं भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला मीडिया प्रभारी अंशुल जैन के नेतृत्व में अनेक युवाओं के द्वारा सुरलाखापा भाजपा मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी जयराम परतेती एवं मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान कर महिला दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित कर अंशुल जैन द्वारा सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देकर कहा गया कि पुरुषों की सफलता के पीछे महिलाओं का ही सबसे बड़ा हाथ होता है। आज पूरे भारत देश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रगति सोपान समिति के अंकुर जैन रमेश बंजारा अंकुश सूर्यवंशी निलेश सूर्यवंशी आकाश मालवी युवा मोर्चा से जयराम परतेती ज्वार सिंह भलावी निलेश धुर्वे दीपक डेहरिया वैभव पटवा पप्पू वर्मा अनिल वर्मा अंकित डेहरिया अजय विजय डेहरिया राज भाई एवं सुरला खापा महिला मोर्चा से मंजू लता धुर्वे उमा कांति धुर्वे खिलेश्वरी परतेती माया पंद्राम चंद्रवती वरकडे अमसबती उईके यशवंती कुमरे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।


