ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

गत वर्षों की भाँति इस वर्ष गेहूँ खरीदी केन्द्रों में है मन्दी

लोकेशन -: रीवा मऊगंज

संवाददाता निखिल पाठक

पूरे मध्य प्रदेश के सहकारी समितियों में 1 अप्रैल से किसानों के गेहूँ की खरीदी चालू हो गयी थी किन्तु सहकारी समिति के खरीदी केन्द्रों में सन्नाटा देखनें को मिल रहा है। रीवा जिले के मऊगंज जनपद पंचायत अन्तर्गत सहकारी समिति पाड़र का हमारे संवाददाता निखिल पाठक द्वारा जायजा लिया गया साथ ही गेहूँ खरीदी केन्द्र प्रभारी राजेश पटेल से बातचीत की तो जानकारी मिली की विगत वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष खरीदी केन्द्रों में मन्दी देखनें को मिल रहा है।गेहूँ खरीदी केन्द्र प्रभारी राजेश पटेल नें बताया कि शासन द्वारा गेहूँ खरीदी का कार्य 1 अप्रैल से शुरू कर दिया गया था लेकिन अभी ज्यादातर किसानों के फसल की गहाई नहीं हो पाई है इसलिए खरीदी करनें के लिए अभी पर्याप्त मात्रा में गेहूँ न होनें के कारण खरीदी केन्द्रों में मन्दी देखनें को मिल रही है।चूँकि अब अप्रैल माह का अन्तिम सप्ताह चल रहा है इसलिए सम्भवतः 28 – 30 अप्रैल से किसानों का आना शुरू होगा।खरीदी केन्द्र प्रभारी राजेश पटेल नें बताया कि खरीदी केन्द्र में हमारे समिति प्रबन्धक महोदय श्री हुब्बलाल वर्मा जी द्वारा किसानों की सुविधाओं के लिए समस्त ब्यवस्थाएँ जैसे पीनें का पानीं,धूप से बचनें व बैठनें के लिए छाँव की तथा सेनेटाइजर इत्यादि की समुचित ब्यवस्था कर दी गयी है।खरीदी केन्द्र प्रभारी राजेश पटेल,कम्प्यूटर आपरेटर लव मिश्रा,सहयोगी मनोज पटेल इत्यादि कर्मचारी अपनीं ड्यूटी में तैनात व मुस्तैद पाए गये।

Related Articles

Back to top button
Close
Close