गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन्दौर दौरे पर रहे कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए दिशा निर्देश कांग्रेस पर साधा गृहमंत्री ने निशाना, सोनिया राहुल को लिया आड़े हाथ

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
बढ़ रहे कोरोना सक्रमण के मुद्दे पर इंदौर पहुंचे ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आला अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की, इस दौरान श्री मिश्रा ने अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए व इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फेल रहे कोरोना सक्रमण को लेकर चिंता जाहिर की, वहीं गृहमंत्री ने इंदौर पुलिस इकोबीट सेंटर का शुभारंभ भी किया, ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मिडिया से चर्चा में शहर में आ रही ऑक्सीजन , बेड व् रंदेसिवीर इंजेक्शन की किल्लत जल्द दूर करने का आश्वसन दिया। वही कांग्रेस द्वारा लगातार सरकार पर किए जा रहे आरोपों का खंडन करते हुवे कांग्रेस पर पलटवार करते हुवे कहा की यह वही कांग्रेस से जो वैज्ञानिको द्वारा बनाए वेक्सीन को भाजपा की वेक्सीन करार दे रही थी, कांग्रेस की सोनिया गाँधी हो या फिर दिग्विजय सिंह किसी ने भी वेक्सीन लगवाई है क्या, यह सिर्फ पलंग पर लेट कर ट्वीट ही कर सकते है, जबकि कोरोना को हराने का एक मात्र विकल्प 100 प्रतिशत वेक्सिनेशन है । वही प्रदेश में एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोंगो को वेक्सिनेशन देने का काम किया जा रहा है इंदौर में लगातार बढ़ रहे सक्रमण को लेकर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा की इंदौर में अब सक्रमण स्थिर हो गया है राज्य सरकार लगातार कोरोना की रोकथाम को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। वही बंगाल में चुनाव को लेकर ग्रह मंत्री ने सफाई देते हुवे कहा की क्या राजस्थान , दिल्ली , छत्तीसगढ़ इन सभी जगह भी चुनाव थे क्या, तो कोरोना इन राज्यों में भी बढ़ा है यह महामारी है देश के साथ पूरा विश्व इससे अछूता नहीं है वही प्रदेश में मोत के आकड़ो की हेराफेरी को लेकर ग्रह मंत्री ने सफाई देते हुवे कहा की जो आकड़े स्वास्थ विभाग उपलब्ध करता है वही आकड़े सरकार जारी कर रही है इससे मोत छुपाने वाली कोई बात नहीं है यह महामारी है कोई दंगे नहीं चल रहे है की मोत छुपाई जाए वही पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के आरोपों का खंडन करते हुवे कहा की अभी ममता दीदी यह कह रही है दो मई के बाद जब बीजेपी की जित हो जाएंगी तो वह कहेंगी की ईवीएम में दिक्क्त है देश में महामारी चल रही हे ऐसे समय राजनीती नहीं करना चाहिए सभी राजनितिक दलों को मिलकर महामारी से लड़ने में मदद करने की जरूरत है, राहुल गाँधी की सभा में सो लोग नहीं पहुंचते है तो वह कहते हे चुनावी रैलियों से कोरोना बढ़ रहा है महामारी में सभी को सकारात्मक सोच रखने की जरूरत है


