ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम। शहर कांग्रेस ने गरीब बस्तियों में राशन सहायता सामग्री वितरण कर मनाई राजीव गांधी की 30 वी पुण्यतिथी

रिपोर्टर पवन सोलंकी

रतलाम। आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी जी की 30वी पुण्यतिथि शहर कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई !राजीव जी द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण हेतु किए गए कार्यों को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की गई! श्रद्धांजलि बैठक को जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी महेंद्र कटारिया ने संबोधित करते हुए कहां इस समय देश करोना महामारी एवं महा संकट से वर्तमान सरकार की लापरवाही एवं दी गई चेतावनी को नजरअंदाज करने से गुजर रहा है! समय पर निर्णय न लेने से कई नागरिकों को जान गवानी पड़ी है! ऐसी परिस्थिति में देश को राजीव जी के ईमानदार एवं दूरदर्शिता पूर्ण नेतृत्व की कमी अखर रही है! राजीव जी के सोच के कारण ही आज युवाओं को मतदान पंचायती राज दूरसंचार क्रांति संभव हुई! बैठक को मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यास्मिन शेरानी, विनोद मिश्रा मामा, कमरुद्दीन कछवाहा, राजीव रावत, एनएसयूआई अध्यक्ष निलेश शर्मा ,शैलेंद्र सिंह अठाना ने भी संबोधित किया! कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष गोपाल चंदवाडिया, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के निरंजन चौहान ,आईटी सेल के दीपू सरदार, मांगीलाल जैन, राजकुमार लाला, दीपक सेन, उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन जोहेब आरिफ ने किया  इस कार्यक्रम के पश्चात दीनदयाल नगर झुग्गी झोपड़ी आदिवासी क्षेत्र में सहायता सामग्री का वितरण किया गया

Related Articles

Back to top button
Close
Close