ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति
टीकमगढ़। कांग्रेस ने किया पेट्रोल,डीजल और रसोई खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर प्रदर्शन।

मनोज सिंह की रिपोर्ट
शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल डीजल और रसोई खाद्य पदार्थों में हुई असीमित व्रत मूल्यवृद्धि को लेकर पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन दादा यादवेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष गौरव शर्मा, संजय नायक, अनिल बड़कुल, इसरार मोहम्मद, जब्बार खान, महेंद्र बड़ागांव, प्रणव जयसवाल, अरविंद खटीक, हबीब रणजी, सूर्य प्रकाश मिश्रा, राम कुमारी द्विवेदी, रेखा यादव,अशोक अहिरवार, राजीव जैन, देवेंद्र भास्कर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


