पृथक विंध्य राज्य का हो पुनर्गठन की उठी मांग हमारा विंध्य हमें लौटा दो

अमानगंज से दीपेन्द विश्वकर्मा की रिपोर्ट
अमानगंज तहसील मुख्यालय अमानगंज में 25 मार्च को 3 बजे तहसील कार्यालय में तहसीलदार अवंतिका तिवारी को देश के प्रधानमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली के नाम लिखित ज्ञापन दिया गया जिसमें पृथक विंध्य राज्य की पुनर्गठन की मांग को लेकर सौंपा गया।
ज्ञापन सौंपा गया पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी ने बताया कि विंध्य के लोकप्रिय जननेता नारायण त्रिपाठी विधायक मैहर के नेतृत्व में पृथक विंध्य राज्य की हम सभी मांग करते है। पिछले काफी समय से आमजन मानस में अपना पृथक विंध्य प्रदेश पाने की प्रबल भावना जागृत है। इस ज्ञापन के माध्यम से हम मांग करते है कि हमारा विंध्य राज्य हमें लौटा दें और विंध्य प्रदेश राज्य की स्थापना अतिशीघ्र घोषणा कर समस्त औपचारिकताऐं पूरी करते हुए विंध्य राज्य की स्थापना करें।
विंध्य क्षेत्र की जनता किसी भी हाल में विंध्य राज्य की स्थापना के वगैर कुछ भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है। हम सब अपने विंध्य राज्य को प्राप्त करने संकल्पित है। यदि परिस्थितियों ने विवश किया तो हम किसी भी तरह के आंदोलन के लिये भी तैयार है।


