मध्यप्रदेश

रतलाम: फर्जी शादी करा लगाया डेढ लाख की चुना,नकली दुल्हन और शादी कराने वालों के खिलाफ धोखाधडी का मामला

शहर के दीनदयाल नगर थाने पर नकली शादी कराकर डेढ लाख रु. की ठगी करने का मामला सामने आया है।

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

पुलिस ने नकली दुल्हन और शादी कराने वाले दम्पत्ति के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार,टाटा नगर निवासी राजू पिता पुरषोत्तम सिलावट अपनी शादी को लेकर परेशान था। उज्जैन जिले के भाटपचलाना थाना क्षेत्र के ग्र्राम छोटी हरसोदकला निवासी रेखा शर्मा को राजू अपनी मुहबोली बहन मानता था। रेखा और उसके पति मुकेश पिता प्रभूलाल शर्मा ने राजू के सामने महाराष्ट्र की एक युवती से विवाह का प्रस्ताव रखा और इसके लिए डेढ लाख रु. की मांग की। राजू डेढ लाख रु. देकर विवाह के लिए राजी हो गया। रेखा और उसके पति मुकेश शर्मा ने राजू का विवाह महाराष्ट्र के नासिक जिले की निवासी नकिता पिता प्यारेलाल बारसागडे नामक युवती से उसका विवाह करवा दिया। शादी के महज दस दिन बाद राजू की दुल्हन घर से भाग गई।

दुल्हन के गायब होने के बाद राजू का समझ में आया कि उसके साथ धोखाधडी की गई है। राजू सिलावट ने मामले की रिपोर्ट पुलिस को की। दीनदयाल नगर पुलिस थाने पर आरोपी रेखा शर्मा,उसके पति मुकेश और नकली दुल्हन निकिता के खिलाफ धोखाधडी का आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close