रतलाम कलेक्टर द्वारा मिनी स्मार्ट सिटी के तहत सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
मिनी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कॉन्वेंट स्कूल तिराहे से आनन्द कालोनी तक निर्माणाधीन का सड़क का निरीक्षण कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक कुमार पुरूषोत्तम ने निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, एसडीएम अभिषेक गेहलोत व नगर निगम इंजीनियरों के साथ शाम को किया। इस दौरान विकास के लिए कालिका माता बगीचे की बाउंड्रीवॉल को तोडऩे का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बगीचे में बैंच की संख्या कम देखकर कलेक्टर कुमार ने इनको बढ़ाने को कहा है।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कुमार को निगम आयुक्त झारिया ने बताया कि कानवेंट स्कूल तिराहे पर सड़क की चौड़ाई के बराबर भूमि उपलब्ध है किन्तु आगे एक स्थान पर 3 मीटर पर एक स्थान 4 मीटर भूमि कम पड़ रही है। भूमि की कमी की पूर्ति हेतु उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल को तोड़कर सड़क की चौडाई की भूमि बाद नये सिरे से बाउण्ड्रीवॉल बनवाई जाना है साथ ही चार विद्युत पोल भी शिफ्ट किये जाना है।
निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुरेशचन्द्र व्यास, सिटी इंजीनियर जीके जायसवाल, जल विभाग प्रभारी सत्यप्रकाश आचार्य, सहायक यंत्री श्याम सोनी, उपयंत्री सुहास पंडित, राजेश पाटीदार, विकास मरकाम आदि उपस्थित थे।


