मध्यप्रदेश
अशोकनगर।लॉक डाउन का पालन कराने किसी को बनाया जा रहा मुर्गा तो कोई लगा रहा उठक बैठक
अनावश्यक घूम रहे लोगों पर किया हल्का बल प्रयोग

अशोकनगर से ओमप्रकाश रघुवंशी की रिपोर्ट
बाइक से दौड़ा कर सब इंस्पेक्टर और पुलिस बल ने छकाया लोगों को
पुलिस कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे लोगों के खिलाफ लगातार एक्शन मोड में है। इसके लिए पुलिस कई तरीके अपनाकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। गुरुवार को सिटी कोतवाली, देहात थाना, ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर कर्फ्यू का पालन कराने के लिए विभिन्न तरीकों से लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। बेवजह सडक़ों पर घूमने करने वाले लोगों को ओपन जेल में रखा गया। इसके अलावा उठक-बैठक लगवाना, मुर्गा बनवाना, बाइक के साथ दौड़ कराने की कार्रवाई की गई और पुलिस द्वारा लोगों को बेवजह सडक़ों पर न निकलने की सख्त हिदायत भी दी जा रही है। वहीं लापरवाही बरतने पर एक दुकान पर कार्रवाई भी गई।


