Uncategorizedताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

रतलाम में सड़क दुर्घटना, शाजापुर के पति पत्नी की दर्दनाक मौत

धराड़ के पास रोड पार कर रहे दंपति को वाहन ने चपेट में लिया, दोनों की मौत

 

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
बिलपांक थाने के गांव धराड़ के पास ढाबे के सामने बाइक खड़ी कर सड़क पार कर रहे वृद्ध दंपति को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वृद्ध पति गंभीर घायल हो गया। दोनों को रात करीब 9:15 जिला अस्पताल लाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार दंपत्ति शाजापुर जिले के लालघाटी के रहने वाले है। लालघाटी निवासी हेमंत शर्मा पिता रामचंद्र शर्मा 65 पत्नी रजनी शर्मा 56 के साथ मंदसौर किसी काम से गए थे। वहां से वे अपनी बाइक से ही वापस लौट रहे थे। धराड़ के पहले जय भवानी ढाबे के यहां उन्होंने बाइक रोककर चाय पीने का मन बनाया। ढाबा सड़क के दूसरी तरफ था। इसलिए उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और सड़क पार कर रहे थे।

 

इसी दौरान रतलाम तरफ से जा रहे चार पहिया वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला रजनी की मौके पर ही मौत हो गई और वृद्ध हेमंत शर्मा घायल हो गए। सूचना के बाद एंबुलेंस में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद महिला रजनी शर्मा को मृत घोषित कर दिया जबकि हेमंत शर्मा को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। कुछ देर बाद उनकी भी अस्पताल में मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button
Close
Close