ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम-विरुपाक्ष महादेव मंदिर, कंवलका माता मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर को ग्रामीण पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित किया जाएगा

भ्रमण के दौरान स्थानीय समाजसेवी अशोक पाटीदार ने विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक की धार्मिक एवं प्राचीन पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी

पवन सोलंकी की रिपोर्ट  

विरुपाक्ष महादेव मंदिर, कंवलका माता मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर को ग्रामीण पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित किया जाएगा

रतलाम – जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विरुपाक्ष महादेव मंदिर, कंवलका माता मंदिर, हिंगलाज माता मंदिर, महाकाल मंदिर धराड का भ्रमण ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, जिला वन मण्डलाधिकारी डोडवे, एसडीएम अभिषेक गहलोत ईईपीआईयु, ईईआरईएस तथा अशोक पाटीदार, शंकरलाल पाटीदार, आनन्दीलाल राठौड, ईश्वरलाल पाटीदार, सरपंच कन्हैयालाल मालवीय, सरपंच प्रतिनिधि कमलेश शर्मा, संदीप शर्मा तथा सुभाष गोयल एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया। भ्रमण के दौरान स्थानीय समाजसेवी अशोक पाटीदार ने विरुपाक्ष महादेव मंदिर बिलपांक की धार्मिक एवं प्राचीन पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम बिलपांक में विरुपाक्ष महादेव मंदिर प्राचीन काल से आस्था का केन्द्र रहा है, जहाँ पर शिवरात्रि पर्व पर बडी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से धार्मिक लोग उपस्थित होते हैं। इस क्षेत्र को धार्मिक पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए बिलपांक क्षेत्र के सभी निवासी सहयोग हेतु तत्पर हैं।कलेक्टर ने एसडीएम ग्रामीण अभिषेक गहलोत को यह कार्य 30 अक्टूबर तक सम्पन्न किए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा किग्रामाण क्षेत्र के तीनों स्थानों को ग्रामीण पर्यटन केन्द्र के रुप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान बनाया जाए। कंवलका माता मंदिर पहाडी को आकर्षक रुप प्रदान किया जाएगा

Related Articles

Back to top button
Close
Close