अपराधताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

रतलाम :शादी का झांसा देकर एक बालिक और नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपियों की तलाश जारी


रतलाम :शादी का झांसा देकर एक बालिक और नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपियों की तलाश जारी

By Rohit Kumar ojha

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

रतलाम :शादी का झांसा देकर एक बालिक और नाबालिक युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपियों की तलाश जारी

जिले में महिला के साथ होने वाले यौन अपराधों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। बीते 24 घंटो में जिले के एक ही थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके है। जहा दुष्कर्म के एक मामले में पीड़िता का रिश्तेदार ही आरोपी पाया गया। वही दो अन्य मामलों में एक नाबालिक और एक बालिक युवती से आरोपियों ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।प-निरीक्षक निशा चौबे से मिली जानकारी के अनुसार डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ईश्वर नगर निवासी नाबालिक युवती से क्षेत्र में रहने वाले आरोपी राहुल पिता सतु सरगरा ने शादी का झांसा देकर युवती को अपने घर पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शादी करने की बात से पलट गया। जिसके बाद युवती ने डीडी नगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी राहुल के खिलाफ धारा 376(2)एन, 342 भादिव , 5एल/6 तथा पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।वही दूसरा मामला भी डीडी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमित पिता नरसिंह गोदा हाल मुकाम शिवगढ़ ने दीनदयाल नगर क्षेत्र की युवती से शादी झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म के बाद युवती द्वारा शादी की बात छेड़ने पर आरोपी टालता रहता था। जिसके बाद युवती ने आरोपी खिलाफ डीडी नगर थाने पर पहुंचकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)एन, 342 तथा 366 के तहत प्रकरण दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है। फ़िलहाल दोनों ही मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

Related Articles

Back to top button
Close
Close