मध्यप्रदेश
रतलाम/ होम आईसोलेशन मरीजों को मेडिसिन किट का वितरण- 76 मरीजो को किया मेडिसिन किट का वितरण

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
कोविड-19 संक्रमण में होम आईसोलेशन के मरीजो को मेडिसिन किट व स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों की प्रति की होम डिलेवरी किये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया द्वारा वार्ड वार गठित दलों द्वारा मरीजो के घर जाकर मेडिकल किट प्रदान की।
ई-दक्ष केन्द्र शुक्रवार को होम आईसोलेशन के मरीजो की सूची स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह ने प्राप्त कर जिला अस्पताल के स्टोर से 106 मेडिसिन किट प्राप्त कर निगम के अग्निशमन विभाग में उपलब्ध कराई।
वार्ड वार गठित दलो द्वारा होम आईसोलेशन के मरीजो के घर-घर जाकर मेडिकल किट का वितरण किया गया जिसके तहत सूची अनुसार 76 मरीजो को मेडिकल किट का वितरण घर पर किया गया


