रतलाम । पत्नी के प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति भी घायल।
पति-पत्नी के बीच हो रहा था विवाद, इतने में पत्नी का प्रेमी वहां पहुंच गया, जिसके बाद खूनी संघर्ष में चली गई प्रेमी की जान।

पवन सोलंकी की रिपोर्ट

रतलाम – माणकचौक थाना क्षेत्र के करमदी रोड स्थितब आदिनाथ कालोनी में आधी रात को एक व्यक्ति और उसकी पत्नी के प्रेमी के बीच विवाद हुआ, जिसने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों के बीच मारपीट हुई और पति ने चाकू मारकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी । घटना में आरोपित पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस के अनुसार घायल 45 वर्षीय शैलेंद्रसिंह चौहान पुत्र रामसिंह चौहान निवासी आदिनाथ कालोनी की पत्नी तथा 30 वर्षीय जितेंद्र खत्री पुत्र राजेन्द्र खत्री (पंजाबी) निवासी इंद्रलोक नगर के बीच करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मकान शैलेन्द्र की पत्नी यागिनी के नाम है। पिछले रविवार उनके बीच बातचीत हुई थी कि रजिस्ट्री शैलेन्द्र के नाम कर दें। शनिवार व रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे जितेंद्र शैलेन्द्र के घर गया था, वहां उनके बीच विवाद व हाथा पाई हुई और पति ने चाकू मारकर पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी ।


