रतलाम । फ्रीगंज स्थित इलेक्ट्रानिक गोदाम में भीषण आग
कोई जनहानि नहीं,भारी नुकसान की आशंका

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
रतलाम। फ्रीगंज स्थित एक इलेक्ट्रानिक सामान के गोदाम में शाम को अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकाण्ड में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार,दोबत्ती स्थित दूरदर्शन इलेक्ट्रानिक्स का फ्रीगंज में गोदाम बना हुआ है,जहां बडी मात्रा में फ्रिज और कूलर इत्यादि रखे हुए थे। इस गोदाम में शाम करीब चार बजे अचानक आग की लपटें उठती दिखाई दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आग की लपटें और धुआं काफी दूर से नजर आने लगा।आगजनी की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की फायर लारियां फौरन घटनास्थल पर पंहुची। फायर ब्रिगेड ने करीब पौन घण्टे में आग पर काबू पा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग पर काबू पाने के लिए पांच फायर लारियों का उपयोग किया गया था। आगजनी को देखते हुए पुलिस भी घटनास्थल पर पंहुच गई थी। इग आगजनी में किसी प्रकार की कोई जनहानि होने की खबर नहीं है। आगजनी के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं प्रारंभिक तौर पर शाट सर्किट को आगजनी का कारण माना जा रहा है।


