इंदौर ने फिर रचा इतिहास, इंडिया स्मार्ट सिटी कंटेस्ट 2020 के बिलड एनवायरमेंट थीम में इंदौर को मिला प्रथम स्थान
निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने शुक्रवार शाम को दी जानकारी

रिपोर्टर – सतीश शर्मा
इंदौर। निगमायुक्त आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के 6 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा वर्चुअल मीट के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत इंडिया स्मार्ट सिटी कंटेंस 2020 के बिर्ल्ड एनवायरमेंट थीम के तहत इंदौर को 56 दुकान प्रोजेक्ट हेतु प्रथम स्थान मिला है।
इंडिया स्मार्ट सिटी कंटेस्ट 2020 के तहत विभिन्न श्रेणियों में स्मार्ट सिटी शहरों को उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के आधार पर अवार्ड की घोषणा की गई, मध्य प्रदेश की 5 स्मार्ट सिटी को जहां एक ओर विभिन्न कैटेगरी में कुल 11 अवार्ड प्राप्त हुए वहीं दूसरी और मध्यप्रदेश राज्य को राज्यों की श्रेणी में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। जहा इन्दौर में विभिन्न प्रोजेक्ट अवार्ड में बिल्ड एनवायरमेंट थीम इंदौर 56 दुकान प्रोजेक्ट हेतु प्रथम स्थान मिला, सैनिटाइजेशन थीम इंदौर को तिरुपति शहर के साथ मुंसिपल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम थीम में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ वही कल्चर थीम में इंदौर को कंजर्वेशन ऑफ बिर्ल्ड हेरिटेज हेतु प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, इकोनॉमी थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंस मेकैनिज्म हेतु प्रथम स्थान मिला वही इनोवेटेड अवार्ड में इनोवेटिव आइडिया वर्ल्ड थीम, राउंड वन सिटी, साथ ही ओवर ऑल विनर इंदौर को सूरत के साथ प्रथम स्थान मिला। शुक्रवार दोपहर बाद इन्दौर के नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह, निगमायुक्त प्रतिभा पाल, अप्पर आयुक्त संदीप सोनी, कार्यपालन यंत्री डीआर लोदी व अन्य की उपस्थिति में यह घोषणा की गई।



