झाबुआ-टीका ही संजीवनी अभियान अंतर्गत जेल बंदियों का कराया गया कोविड टीकाकरण एवं कोरोना रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जागरूकता अभियान

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट
झाबुआ- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ के तत्वाधान में जिला चिकित्सालय झाबुआ की टीम के द्वारा जिला जेल झाबुआ में बंदियों के लिये कोविड रोकथाम टीकाकरण का कैंप आयोजित किया गया। टीकाकरण शिविर के साथ-साथ विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला जज राजेश कुमार गुप्ता जी के मार्गदर्शन एवं अपर जिला जज/सचिव राजेश देवलिया जी के निर्देशन में चिकित्सकों की टीम के द्वारा संपन्न हुआ। प्रारंभ 45 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरूष बंदियों के लिए टीकाकरण का कार्य किया गया। टीकाकरण कार्य की देखरेख मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ जयपाल सिंह ठाकुर की देखरेख एवं उपस्थित में कराया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय झाबुआ की ओर से चलाये जा रहे टीका ही संजीवनी अभियान अंतर्गत जेल अधीक्षक राजेश विश्वकर्मा के समन्वय से जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅक्टर राहुल गणावा के द्वारा जेल में वैक्शीन कैंप का आयोजन किया गया। बंदियों को बराबर मास्क का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टंेसिंग का पालन करने तथा बराबर साबुन अथवा सेनेटाईजर से हाथ धोने की समझाईस देकर प्रेरित किया गया। कोरोना रोकथाम एवं बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग झाबुआ की ओर से विभिन्न शासकीय संस्थाओं में कोविड टीकारण शिविर आयोजित किये जा रहे है। जिससे जेल बंदी संक्रमण से दूर रहकर सुरक्षित रहें।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं बंदियों के भोजन उपचार तथा कानूनी विधिक समस्याओं आदि के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया गया। कोरोना काल में जेल बंदियों की उनके परिवार वालों से प्रत्यक्ष मुलाकात नहीं हो पा रही हैं लेकिन इनकमिंग टेलीफोन काॅल के द्वारा बंदियों के परिवारीजन, मित्र शुभचिंतक आदि को सुबह 9ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक जेल के लैण्ड लाईन फोन नंबर 07392-243327, 244617 पर बातचीत की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। टीकाकरण कैंप के दौरान जिला चिकित्सालय झाबुआ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपालसिंह ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅक्टर राहुल गणावा, जेल अधीक्षक राजेश विश्वकर्मा, सहायक जेल अधीक्षक चंदरलाल परमार, मेडिकल आॅफिसर डाॅ. संदीप ठाकुर, डाॅ. सविता यादव, स्टाफ नर्स कु. नेनी हिहोर, कु. पायल राने, मेल नर्स निर्भयसिंह चैहान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झाबुआ सहायक ग्रेड-03 पवन कुमार मांझी एवं भृत्य संजय बसौड आदि उपस्थित थे।


