अवैध रूप से यात्री बसों और ट्रेवल्स कार्यालयों पर प्रशासन सख्त, कार्यवाही
गलत पार्किंग, नियम विरुद्ध कार्यालय संचालित सहित कई अनियमितता पाई है। स्वच्छ शहर इंदौर में जिला प्रशासन और परिवहन विभाग की कार्यवाही

इंदौर | शहर के रिंग रोड पर अवैध रूप से यात्री बसों को पार्क करने, बसों का संचालन करने तथा ट्रेवल्स कार्यालय चलाने वालों को लेकर जिलाधीश आशीष सिंह के निर्देश पर शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। जहां पिपलियाहाना चौराहे से जूपिटर हॉस्पिटल तक अवैध रूप से बसों के कार्किंग और ट्रेवल्स कार्यालयों को लेकर यह कार्रवाई जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के संयुक्त अमले द्वारा की गई। जानकारी के मुताबिक कई बार समझाईश के बाद भी ट्रेवल्स एजेंसियों द्वारा रिंग रोड पर शहर के भीतर से यात्री बसों का और ट्रेवल्स कार्यालयों का अवैध संचालन किया जा रहा था। एसडीएम प्रदीप सोनी ने बताया कि आईटी पार्क से लेकर रिंग रोड पर विभिन्न मार्गों पर तीन ईमली रोड, मूसाखेडी, वर्ल्ड कप चौराहा, पिपल्याहाना रोड मुख्य मार्ग पर अनाधिकृत रूप से नो पार्किंग क्षेत्र में विभिन्न टूरिस्ट बस संबंधित कार्यालयों के सामने खड़ी हुई पाई गयी, जो मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन होने के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण का मामला पाया गया। ट्रेवल्स संचालकों द्वारा पूर्व में की गयी कार्रवाइयों एवं चेतावनियों के बावजूद भी परिवहन विभाग से बिना लायसेंस प्राप्त किये कार्यालय का संचालन कर रोड पर बसों द्वारा अतिक्रमण लगातार किया जा रहा था।
इन ट्रेवल्स एजेंसियों के कार्यालयों पर हुई कार्यवाही
जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के संयुक्त अमले द्वारा रॉयल सोनी ट्रेवल्स, सुनील ट्रेवल्स,इंटरसिटी ट्रेवल्स, अशोक मनासरोवर ट्रेवल्स, राहुल ट्रेवल्स, अमर ज्योति बस सर्विस, चौहान बस, अमलतास शताब्दी ट्रेवल्स, और हंस ट्रेवल्स की बसों और कार्यालयों के खिलाफ कार्यवाही की गयी। मुख्य मार्ग पर खड़ी इन टूरिस्ट बसों का वीडियो बनाकर मौके पर उपस्थित ड्रायवर,कंडक्टर तथा कार्यालय के कर्मचारी द्वारा हस्ताक्षर कराये गये। पंचनामा बनाकर संबंधितों को पढ़कर सुनाया गया।
जिला प्रशासन के निर्देश पर शहर के विभिन्न स्थानों पर है कार्यवाही जारी
इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर शहर में ट्रेवल्स एजेंसियों को नियमों के अनुरूप चलने के लिए लगातार समझाइश देने के बाद कार्यवाही की जा रही है। पिपलियाहाना रिंगरोड क्षेत्र की कार्यवाही के 2 दिन पहले शहर के नवलखा बस स्टैंड परिसर स्थित कई ट्रैवल्स कार्यालयों को प्रहसन ने rto की मौजूदगी में सील करने की कार्यवाही की थी। वही शहर के कई अन्य स्थानों पर यह कार्यवाही हो चुकी है।


