टीकमगढ़-कांग्रेस कमेटी ने किया बिजली कार्यालय पे धरना प्रदर्शन राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन

मनोज सिंह,की रिपोर्ट
कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
टीकमगढ़ कांग्रेस कमेटी ने किया बिजली कार्यालय पे धरना प्रदर्शन राज्यपाल के नाम दिया ज्ञापन
टीकमगढ़ कांग्रेस कमेटी ने भारतीय जनता पार्टी शासन काल में बिजली बिलों में बढ़ी दरें एवं अघोषित बिजली कटौती एवं गड़बड़ी करने एवं तानाशाही शासन के संबंध में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन विद्युत समस्या को लेकर बिजली कार्यालय मैं एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर एसडीएम एवं बिजली विभाग के अधिकारी नितिन बाथम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने एवरेज बिल और बिजली कटौती के विरोध में वाटर वर्क्स स्थित बिजली कार्यालय पर पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर महाप्रबंधक के नाम बिजली अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा घरेलू ओर गैर घरेलू पावर कनेक्शन धारकों से मीटर में दर्शित रीडिंग के मुताबिक बिल देयक जारी ना कर मनमाने राशि वसूल कर त्रस्त किया जा रहा है। उपभोक्त से अनावश्यक सर चार्ज विलंब शुल्क का भार झेलने को मजबूर होना पड़ रहा है।


