ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

मगरौनी अनुसूचित जनजाति छात्रावास में हुआ आईशोलेशन केंद्र का शुभारंभ बैक्सीनेशन से ही दूर होगा कोरोना का संक्रमण : परमार

By Rohit Kumar Ojha
नरवर(म. प्र.) से
संतोष शर्मा कि रिपोर्ट
मगरौनी अनुसूचित जनजाति छात्रावास में हुआ आईशोलेशन केंद्र का शुभारंभ
बैक्सीनेशन से ही दूर होगा कोरोना का संक्रमण : परमार
मगरोनी अनुसूचित जनजाति छात्रावास में महात्मा गांधी सेवा आश्रम एकता परिषद व शासन- प्रशासन के सहयोग से गुरुवार को आइसोलेशन केंद्र का  शुभारंभ हुआ। एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक रण सिंह परमा्र की अध्यक्षता  में तथा मुख्य अतिथि श्रीमती रुचि अग्रवाल तहसीलदार नरवर द्वारा आइसोलेशन केंद्र का उद्घाटन किया गया। एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रण सिंह परमार द्वारा अपने उद्बोधन बताया कि आइसोलेशन केंद्र पर हल्का बुखार, खांसी, जुखाम जैसे लक्षण होने पर आइसोलेशन केंद्र पर 20 मरीजों को 5 दिवस रखा जाएगा उसके बाद 15 दिन का सूखा खाद्यन्न चावल, दाल एवम तेल इत्यादि की किट दी जावेगी। उसके बाद 5 दिन के लिए दूसरे मरीजों को रखा जाएगा। सुबह मरीजों को प्रार्थना एवं व्यायाम का सत्र भी रखा जाएगा। उक्त आइसोलेशन केंद्र का शासन- प्रशासन एवं एकता परिषद सब मिलकर क्रियान्वयन करेंगे।आज कार्यक्रम में सभी का कोविड-19 टेस्ट कराया गया कोई भी उसमें पॉजिटिव नहीं पाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती रुचि अग्रवाल द्वारा बताया गया कि एकता परिषद का यह बहुत ही पुनीत कार्य है इससे कई गरीबों को एवं असहाय को उपचार एवम खाद्यान्न मिलेगा ।वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाए जिससे हमारा क्षेत्र कोविड-19 संक्रमण से बच सकता है।वैक्सीनेशन से कोई भी वंचित न रह पाए। अंत में कुसुम तारान सिंह तोमर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया तथा कोविड-जैसी बीमारी रोकथाम के लिए एकता परिषद शासन प्रशासन के अमूल्य सहयोग के लिए सराहना की,और कहा कि हमारा मगरोनी क्षेत्र कोविड-19 से बच सकेगा।  । कार्यक्रम का विशेष सहयोग अशोक जाटव छात्रावास अधीक्षक के द्वारा किया गया

Related Articles

Back to top button
Close
Close