मध्यप्रदेश

झाबुआ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाबुआ पुलिस द्वारा चलाया गया श्रमदान एवं वृक्षारोपण अभियान…

झाबुआ से विजय शर्मा की रिपोर्ट

झाबुआ – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ, पुलिस लाइन झाबुआ एवं समस्त थाना/चौकियों पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष गुप्ता के निर्देशन में श्रमदान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक आनंदसिंह वास्कले एवं अन्य पुलिस परिवार के कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर एवं थाना/चौकी परिसर में श्रमदान कर परिसर के आस-पास फैले प्लास्टिक एवं कुड़े-कचरे को साफ किया गया एवं गड्डे तैयार कर पौधो का रोपण किया गया। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा बताया गया कि पौधों सें ही जीवन रक्षक ऑक्सीजन बनती है। वर्तमान समय में इस ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण किया जाना नितांत आवश्यक है। पेड़-पौधे ही पर्यावरण के रक्षक होने के साथ-साथ वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाते हैं। इसलिए सभी लोगों को इस वृक्षारोपण रूपि महायज्ञ में अपनी आहूति पेड़-पौधे लगाकर दी जानी चाहिए। जिससे इस पावन वसुंधरा को हरा-भरा बनाने, जल का संरक्षण करने एवं सभी जीव जंतुओं के जीवन की रक्षा करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षो का रोपण करना परम आवश्यक है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close