ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को समझाइश देने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला
सरकारी वाहन को तोड़ा 3 दर्जन से अधिक हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By Rohit Kumar ojha
रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट
लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे लोगों को समझाइश देने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला
सरकारी वाहन को तोड़ा 3 दर्जन से अधिक हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
रतलाम बीती रात जिले के आलोट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में पुलिस को भजन कार्यक्रम में 200 से 300 लोगों की भीड़ होने की सूचना मिली इस दौरान मौके पर लोगों को पुलिस अधिकारियों ने लाक डाउन उल्लंघन एवं धारा 144 के उल्लंघन व आयोजन से कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना के संबंध में समझाइश दी तो मौके पर मौजूद करीब 3 दर्जन से अधिक हमलावरों ने पुलिस पर हमला कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया पुलिस ने घटना में शामिल करीब एक दर्जन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी जानकारी के अनुसार थाना आलोट अंतर्गत बीती रात करीब 1:00 बजे डायल हंड्रेड पर ग्राम वर्डिया राठौड़ में लाकडाउन के नियम का उल्लंघन कर रामनवमी का भजन कीर्तन में लगभग 200 से 300 लोगों की भीड़ होने की सूचना प्राप्त होने पर डायल हंड्रेड से पुलिसकर्मी कार्यवाहक सोनी रामचंद्र आर विक्रम चौधरी चालक अशोक चौहान सूचना मिलने पर ग्राम वाडिया राठौड़ पहुंचे गांव में राम मंदिर के परिसर में टेंट व डीजे साउंड लगाकर रामनवमी पर डांस प्रोग्राम रात्रि 1:00 बजे के बीच से चलता पाया गया जिसमें लगभग इसी बीच उपस्थित भीड़ में से करीब 30 से 40 लोगों द्वारा अचानक धक्का-मुक्की एवं डंडों से डायल हंड्रेड के स्टाफ को अश्लील गालियां देकर मारपीट करना शुरू कर दी एवं भीड़ ने घेर कर डायल 100 वाहन को पत्थर फेंककर तोड़ फोड़ कर दी घटना की जानकारी डायल हंड्रेड के स्टाफ द्वारा थाना प्रभारी आलोक दीपक शेजवार को दी गई सूचना मिलने पर दीपक शेजवार ने मौके पर पहुंचकर गांव में फंसे पुलिस बल को सुरक्षित निकाला और घायल हुए स्टाफ को सिविल हॉस्पिटल में इलाज के लिए पहुंचाया घटना में कार्यवाहक सउनी गोड़ के सिर में पीट में दोनों हाथों में और दाहिने पैर में और विक्रम के दोनों हाथों में पीठ पर बाई आंख के नीचे चोट आई पुलिस द्वारा कार्रवाहीघटना में आज हुए पुलिस बल का मेडिकल परीक्षण व उपचार किया गया 13 नामदज व 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 153/21 आईपीसी की धारा 147,149,188,294,323,341,353, 332 एवं धारा 3,5 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया एवं त्वरित कार्रवाई करके घटना गठित करने वाले दो आरोपियों उलफत सिन्ह पिता कृपाल सिंह निवासी ग्राम बाडिया राठौड़ डुंगरसिंह पिता उकार लाल निवासी ग्राम बार्डिया राठौड़ को गिरफ्तार किया गया शेष आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा”


