ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

इंदौर। कोरोना के कारण 24 ट्रेन,आगामी आदेश तक हुई रद्द

यात्रियों की कम संख्या के चलते, भारतीय रेलवे का फैसला, रेलवे PRO जितेंद्र जयंत ने दी जानकारी

इंदौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट

इंदौर। कोरोना की बढ़ती महामारी के कारण रेल यात्रियों की संख्या कम होने के चलते, इंदौर से चलने वाली 24 गाड़ियां आगामी आदेश तक रद्द की गई।कोरोना महामारी के संक्रमितों की संख्या बढ़ने के कारण, देश मे कई जगह कर्फ्यू लगा है। वही ऐसे में लोग रेल यात्रा बहुत कम संख्या में कर रहे है। यात्रियों की संख्या कम होने के कारण भारतीय रेलवे द्वारा मध्य प्रदेश पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत चलने वाली 24 गाड़ियों को आगामी आदेश तक रद्द किया गया है। इंदौर स्थित अपने कार्यालय में रेलवे पी आर ओ जितेंद्र जयंत ने शनिवार दोपहर को बताया कि, इंदौर से अमृतसर चंडीगढ़ ,लिंगमपल्ली, पूरी, गांधीनगर ,अहमदाबाद सहित कई शहरों मैं जाने वाली रेलगाड़ियां आगामी आदेश तक रद्द की गई है । वही इंदौर से उदयपुर चलने वाली गाड़ी अब वह सप्ताह में 3 दिन चलेगी, साथ ही इंदौर से मुंबई जाने वाली अवंतिका एक्सप्रेस भी सप्ताह में 3 दिन चलेगी। यह दोनों गाड़िया अभी तक रोज चलती थी। पीआरओ जितेंद्र जयंत के मुताबिक यात्रियों की संख्या कोविड के कारण नगण्य होने से यह गाड़ियां रद्द की गई है। उन्होंने बताया कि जो गाड़ियां चल रही है वह कोविड के नियमों के अनुपालन के साथ चल रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close