मध्यप्रदेश

रतलाम/ शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा लॉकडाउन में जरूरत मंद लोगों को राशन सहायता सामग्री वितरित करने का कार्य किया गया

रतलाम से पवन सोलंकी की रिपोर्ट

करोना महामारी एवं लाकडाउन के चलते मजदूर पेशा एवं दैनिक मजदूरी वर्ग काफी परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं! ऐसी अवस्था में शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाते हुए शहर के सभी क्षेत्रों में राशन सहायता सामग्री बांटने का कार्य प्रारंभ किया है! सामग्री में दैनिक जरूरत की सभी चीजें रखी गई है! आज शुरुआत में माहेश्वरी प्रोटींस झुग्गी झोपड़ी, होमगार्ड कॉलोनी, अर्जुन नगर में सहायता सामग्री का वितरण किया गया

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया प्रदेश महिला कांग्रेस महामंत्री अदिति दवेसर, युवक कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुसद जैदी, शैलेंद्र सिंह अठाना, जोयब आरिफ, सैयद अकील, विजय पंड्या सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे!

अध्यक्ष श्री महेंद्र कटारिया ने बताया कांग्रेस जनों के सहयोग से सहायता सामग्री किट तैयार की गई है जिसे आने वाले दिनों में शहर की सभी गरीब बस्तियों में वितरण किया जाएगा!

Related Articles

Back to top button
Close
Close