ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

विधायक विवाद बैठक का वीडियो हुआ वायरल टेबल ठोकर विधायक बोले हम शिवराज के हैं,कहेंगे तो इस्तीफा दे देंगे,पर सब की पोल खोल देंगे

टीकमगढ़ से ब्यूरोचीफ मनोज सिंह की रिपोर्ट

जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में हुए विवाद का वीडियो अब सामने आया है स्थानीय भाजपा विधायक राकेश गिरी सांसद और भाजपा जिलाध्यक्ष से लेकर सिंधिया समर्थकों तक पर भड़के नजर आए बैठक में टैबिल ठोककर कहा की वे शिवराज सिंह चौहान के है अगर वे कहेंगे तो मे इस्तीफा दे देंगे पर दबाव की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे उन पर जो प्रहार करेगा सब की पोल खोल कर रख देंगे एवं नंगा कर देंगे!जिले के कोरोना प्रभारी व लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में हुए विवाद से पार्टी को खूब किरकिरी हुई थी! अब वायरल वीडियो ने हलचल पैदा कर दी है। भाजपा विधायक राकेश गिरी सांसद से भी नाराज दिखे और कहा वे सम्मानित हैं पर उनका व्यवहार ठीक नहीं है वह सही नहीं कर रहे हैं जिलाअध्यक्ष अमित नुना से कहा वे जिले के मुखिया हैं उन्हें कार्यकर्ताओं को अपमानित नहीं करवाना चाहिए मैं भ्रष्टाचारी हूं मुझे पार्टी से निकाल दें मुझे विधायकी से मिटा दें मैं जेल जाने को तैयार हूं लेकिन मैं सब को नंगा कर दूंगा।मंत्री जी ये सिंधिया के नाम पर चंदा लेता है।

कांग्रेश छोड़कर भाजपा में आए विकास यादव पर विधायक गिरी खासे हमलावर हुए राज्यमंत्री धाकड़ से कहा यह सिंधिया के नाम पर चंदा लेता है वे 10 साल से दे रहे हैं। ऐसे लोगों से पार्टी कार्यकर्ता दुखी हैं सीटी स्कैन के लिए लिखते हैं सिंधिया ने दी है, शिवराज कुछ नहीं देते,सब कुछ सिंधिया देते हैं। राज्यमंत्री धाकड़ रोकते दिखे इसके बावजूद विधायक गिरी नहीं रुके, वीडियो सामने आने से एक बार फिर से पार्टी के तमाम नेता चुप्पी साध गए हैं

ऐसे हुआ था विवाद

टीकमगढ़ जिले के कोरोना संकट को लेकर 28 मई को हुई इस बैठक में भाजपा की अंदरूनी राजनीति पर ही जूतम – पैजार हुई थी। विवाद नगर पालिका के कर्मचारियों को कम मानदेय के भुगतान और नगर पालिका की सड़कों का डामरीकरण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जाने को लेकर आपत्ति व्यक्त करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने शिकायत की थी इस पर विधायक गिरी भड़क गए और कहा जो पॉवरफुल है वे काम नहीं करते हैं। इस पर कोई कुछ नहीं बोलता है लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को धमकी दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button
Close
Close