देशधर्ममध्यप्रदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सात दिवसीय प्रशिक्षण में परिवारों से भोजन एकत्रित कर सामाजिक समरसता बढ़ती है।

बीसलपुर-शिविर नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में चल रहा है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गत 95 बर्षों से देश व समाज की सेवा कर रहा है। संघ नये नये कार्यकर्ताओं को जोड़कर प्रशिक्षण देकर समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित करने का काम करता है। संघ के प्रशिक्षण में देशभक्ति सिखाई जाती है अर्थात् संघ की शाखा ऐसा विश्वविद्यालय जहां लोगों को देशभक्ति सिखाई जाती है। संघ के प्रशिक्षण में भारतीय सैना अनुशासन के लिए समता, आत्मरक्षा के लिए नियुद्ध ( जूडो-कराटे), दण्ड, पदविन्यास, स्वस्थ शरीर के लिए योग, आसन, खेल आदि कराये जाते हैं। मानसिक विकास के लिए देशभक्ति गीत, आपस में चर्चा, एक विषय पर अधिकारी द्वारा बौद्धिक दिया जाता है। इस प्रकार संघ के प्रशिक्षण वर्ग से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है। प्रशिक्षण वर्ग में आपस में सात दिन एक साथ रहकर परिचय बढ़ता है और सभी शिक्षार्थी एक कार्यक्रम करना, भोजन करना, सोना आदि से सामाजिक समरसता बढ़ती है। प्रशिक्षण में प्रतिदिन 100 परिवारों से टिफिन में भोजन बनकर आता है जिसमें परिवारों में सम्पर्क बढ़ता है और सामाजिक समरसता बढ़ती है। इस प्रकार संघ समाज के द्वारा समाज में सेवा कार्य के माध्यम से देश का कार्य कर रहा है। इस वर्ग के संचालन में सह विभाग प्रचारक ओमवीर जी, सह विभाग कार्यवाह भद्रपाल‌, सह विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख डॉ रविशरण सिंह चौहान, जिला प्रचारक मनीष, जिला कार्यवाह कृष्णपाल, डॉ सुशील, रविन्द्र कुमार नन्द, मुख्य शिक्षक मदनलाल आदि हैं। वर्ग में बीसलपुर, बिलसंडा व बरखेड़ा खण्ड के शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button
Close
Close