ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

शहडोल-प्रभारी मंत्री रामखेलावन पटेल ने मंडलों के प्रवास पर की कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात –

संजीत सोनवानी की रिपोर्ट

शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री अपने दो दिवसीय प्रवास पर दूसरे दिन सिंहपुर, सोहागपुर, बुढार, धनपुरी और खैरहा पहुंचे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभूतपूर्व स्वागत। सिंहपुर से सोहागपुर, बुढार, धनपुरी होते हुए खैरहा पहुंचे। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री एवं शहडोल जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामखेलावन पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन सिंहपुर, सोहागपुर, बुढार, धनपुरी और खैरहा पहुंचे। जहां शहडोल भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। प्रभारी मंत्री ने मंडलों के प्रवास के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात की। जिला मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रभारी मंत्री सिंहपुर से सोहागपुर, बुढार, धनपुरी होते हुए खैरहा पहुंचे। प्राभारी मंत्री ने सिंहपुर, सोहागपुर, बुढार, धनपुरी एवं खैरहा सहित सभी मंडलों में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से औपचारिक मुलाकात कर उन्हें संबोधित भी किया

Related Articles

Back to top button
Close
Close