उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत महोदय द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।

पीलीभीत से अखलेश कुमार शर्मा की रिपोर्ट

 

आज दिनांक 10-04-2021 को आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री किरीट सिंह राठौर महोदय द्वारा पुलिस लाइन में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। महोदय द्वारा आयोजित सैनिक सम्मेलन में समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों की समस्या को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। तथा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराए जाने के संबंध में समस्त अधिकारी/कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों पर सभी पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन कर आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी के संबंध में ब्रीफ करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी व प्रतिसार निरीक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
Close
Close