ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश
नागरिक अधिकार जन समस्या निराकरण मंच भोपाल द्वारा कोरोना योध्दा डॉक्टर रविंद्र बाथम का किया सम्मान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह किया भेट
By Rohit Kumar Ojha
जुन्नारदेव, ज़िला छिंदवाड़ा से ज्ञानेश्वर विश्वकर्मा की रिपोर्ट
नागरिक अधिकार जन समस्या निराकरण मंच भोपाल द्वारा कोरोना योध्दा डॉक्टर रविंद्र बाथम का किया सम्मान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह किया भेट
जुन्नारदेव- वर्तमान में कोरोना महामारी के इस कठिन दौर में लगातार *कोरोना योद्धा के रूप में अपनी स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले नगर के डॉ रविंद्र बाथम को नागरिक अधिकार जन समस्या निराकरण मंच भोपाल के द्वारा नागरिक सम्मान के प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया* गया इस दौरान *नागरिक अधिकार जन समस्या निराकरण भोपाल के संभागीय अध्यक्ष अमित राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी मनेश साहू, जुन्नारदेव ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहित मालवीय* मुख्य रूप से उपस्थित थे गौरतलब हो कि डॉ *रविंद्र बाथम* द्वारा इस कोविड-19 संक्रमण काल में जुन्नारदेव विधानसभा के लगभग 10,000 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जा चुका है 30 मार्च से आज दिनांक तक उनके द्वारा कोविड-19 संक्रमण के लक्षण युक्त लगभग 4000 लोगों का उपचार कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाया जा चुका है इनमें से 100 से अधिक लोग कोविड-19 में उपचार के लिए भेजे गए अन्य सभी संक्रमित विधानसभा वासियों का *उपचार डॉक्टर बाथम* द्वारा होम को टाइम के माध्यम से ही किया गया है वही डॉक्टर बाथम ने बताया कि वर्तमान में संक्रमण लगातार कम हुआ है और अब राहत भरी सांस लोग ले रहे हैं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है



