एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने बचाई 104 यात्रियों की जान:केरल

केरल में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। जहां एक पायलट की सूझबूझ की वजह से 104 यात्रियों की जान बचाई जा सकी है। पाटलट ने विमान हादसे को होने से बचा लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर से शारजाह से केरल के कालीकट जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खराबी के चलते खराब हो गया। जिसके बाद तुरंत पायलट ने विमान को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंड कर दिया।
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने जानकारी देते हुए कहा कि विमान ने उड़ान के दौरान कुछ तकनीकी खराबी हो गई थी जिसकी वजह से विमान की रास्ते में ही इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
पायलट की तरफ से मिली जानकारी के बाद तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर लैंडिंग की इजाजत दी गई ह। इसकी वजह से 104 यात्रियों की जान बच सकी। सभी यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को हवाई अड्डे पर उतारा गया। एयर इंडिया IX 1346 विमान बाल बाल बच सका। शुक्रवार दोपहर 1 बजे हवाई अड्डे पर इसकी लैंडिंग हुई थी।



