इन्दौर सेन जी महाराज का 721वीं जयंती पर, कोरोना काल मे सेवा कार्य का लिया प्रण सेन युवा आल इंडिया संघ के मध्यप्रदेश सचिव मुकेश सेन ने दी जानकारी
कोरोना के कारण सेन समाज के लाखों लोगों ने घर मे पूजन किया

इन्दौर से सतीश शर्मा की रिपोर्ट
कोरोना महामारी के चलते लगातार दूसरे वर्ष भी 10 समाज के लोगों द्वारा घर में रहकर सेन महाराज की जयंती मनाई गई जहां लाखों समाजजनों ने जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए जयंती मनाई
सेन युवा आल इंडिया संघ के मध्यप्रदेश सचिव मुकेश सेन ने पलसीकर कॉलोनी स्थित बताया कि इंदौर शहर में जनगणना के मुताबिक करीब डेढ़ लाख के लगभग सेन समाज के लोग रहते हैं। ऐसे में सेन समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा हर वर्ष सेन जी महाराज की जयंती पर बड़ा जलसा किया जाता था और शहर में अलग-अलग स्थानों पर शोभा यात्राएं धूमधाम के साथ निकलती थी किंतु 2 वर्षों से कोरोना महामारी के कारण यह विडंबना है कि सेन समाज इस जयंती को भारी उत्साह के साथ नहीं बना पा रहा है। मुकेश सेन ने कहा कि आज याने के शनिवार को सेन जी महाराज की जयंती है जहां उनके द्वारा समाज बंधुओं से निवेदन किया गया है था, कोरोना काल में लगे कोरोना कर्फ्यू का पालन करते हुए समाजजन घर मे ही पूजा पाठ कर सेन जी महाराज की जयंती मनाए, जहां शनिवार को समाज बंधुओं ने घर में रहकर ही सेन जी महाराज क्या पूजा पाठ किया और जयंती मनाई गई। मुकेश सेन ने बताया कि सेन समाज के विभिन्न गुटों और संगठनों द्वारा समाज बंधुओं व अन्य जरूरतमंद लोगों की कई तरह से मदद की जा रही है, वही यह मदद का सिलसिला संकट की इस घड़ी में जारी रहेगा।


