बीनागंज में अनलॉक से पहले मास्क पर सख्ती
"24 लोगों को बॉन्ड ओवर कर ₹3600 की चालानी कार्रवाई"

चाचौड़ा से रिंकू विश्वकर्मा की रिपोर्ट
अनलॉक का आदेश आते ही लोगों ने मास्क पहनना कम कर दिया है एवं मोटरसाइकिल पर तीन तीन लोगों की आवाजाही नजर आने पर कलेक्टर महोदय के आदेश के पालन में चाचौड़ा एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल के निर्देश पर सुबह से ही तहसीलदार विजयपाल चौहान नायब तहसीलदार डॉ. उदय सिंह स्वास्थ्य विभाग के हेमंत गौड व जुगल किशोर व्यास एवं नगर परिषद के मोहन मीणा एवं प्रमोद शर्मा व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बीनागंज में बिना मास्क एवं बेवजह घर से निकलने वाले व कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले लोगों पर रोको टोको अभियान के तहत सख्ती से कार्रवाई कर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में स्थित खुली जेल में 40 लोगों को 3 घंटे की हवा खिलाई एवं 3600 रुपए की चालानी कार्रवाई कर 24 लोगों को बॉन्ड ओवर करवाया सभी लोगों को समझाया कि अभी बीमारी गई नहीं है अतः सभी लोग मास्क लगाकर रखें एवं बाजार में अपील की कि कलेक्टर महोदय के आदेशानुसार ही व्यापारी बंधु अपनी दुकानों का संचालन कर एवं कोरोना गाइडलाइन का पालन दुकान के आगे रस्सी बांधकर गोले बना कर मास्क एवं सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी बनाए रखकर करें अन्यथा प्रशासन उल्लंघन करने पर विधि सम्मत धाराओं में कार्रवाई करेगा इसके साथ ही आज भी 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के 200 नव युवक युवतियों को वैक्सीनेशन का कार्य उत्कृष्ट विद्यालय बीनागंज व उपजेल चाचौड़ा में टोकन के साथ मास्क सैनिटाइजर एवं सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए शांति एवं सफलतापूर्वक कराया गया एवम् 44 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का वैक्सीनेशन स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज में लगातार जारी है सभी लोगों को सूचित किया गया कि 18 + के लोगों का मंगलवार को वैक्सीनेशन न होकर बुधवार को वैक्सीनेशन होगा।


