ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य
सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत दो गंभीर रूप से घायल
सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत दो गंभीर रूप से घायल

पुष्पराजगढ़। प्रवीण चन्द्रवंशी, थाना राजेंद्रग्राम अंतर्गत शिवरीचंदास के करौंदी तिराहा के पास शहडोल अमरकंटक मार्ग पर सुबह 9:30 बजे एक तेज रफ्तार कार कुत्ते को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई कार में सवार दो लड़कियों एवं एक लड़के की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीँ दो लडके गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजेंद्रग्राम में भर्ती कराया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार कार अनूपपुर से अमरकंटक जा रही थी जिसमें 5 लोग सवार थे।


