ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश

सबलगढ़-प्रदेश सरकार के ग्रहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की टिप्पणी के विरोध में युवक कांग्रेस ने किया पुतला दहन|

रवि शिवहरे की रिपोर्ट 

सबलगढ़/ भोपाल में राजा दिग्विजय सिंह को लेकर युवक कांग्रेस के खत्म होने की टिप्पणी गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के द्वारा की गई थी जिसके विरोध में राम मंदिर तिराहे पर विधानसभा प्रभारी अभिषेक पचौरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ कुशवाहा तथा अन्य कांग्रेसी जनों की उपस्थिति में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का पुतला दहन किया गया। पचौरी ने कहा कि बीजेपी सरकार लगातार खोखले वादे करते जा रही है जिससे प्रदेश में अराजकता फैल रही है ,प्रदेश की शिवराज सरकार नाकाम साबित हो रही है बेटियां घर के बाहर तथा घर में भी सुरक्षित नहीं है | पुतला बहन के दौरान क्षेत्रीय विधायक ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहाकी भाजपा सरकार धृतराष्ट्र की तरह आंखें बंद करके प्रदेश का विनाश करने में लगी है , कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रदेश सरकार नाकाम साबित हो रही है दुष्कर्म निरंतर बढ़ते जा रहे है ऐसी सरकार को सत्ता से हटा कर सुशासन लाने का प्रयास करेंगे जिससे भारत में पुनः महाभारत न हो अन्यथा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश ही नष्ट होने के कगार पर पहुंच जाएगा | पुतला दहन के समय कांग्रेसी विधायक बैजनाथ कुशवाहा,विधानसभा प्रभारी अभिषेक पचौरी, प्रदेश प्रतिनिधि जगदीश बंसल, एड राजेंद्र सिंह जादौन, जितेंद्र बाथम, अनिल बाथम, वाजिद खान, श्रीराम गुर्जर, राजेंद्र बाथम, मनोज पचौरी ,रवि जादौन, रामवीर शर्मा, राजवीर धाकड़ ईनायत खान, श्यामू तोमर, सतेंद्र तोमर ,शिवा बाथम आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे|

Related Articles

Back to top button
Close
Close