ताजा ख़बरेंमध्यप्रदेश
सरसी। कोरोना काल में मदद के लिए आगे आई संकल्पित टीम।

पवन धाकड़ की रिपोर्ट
जावरा के समीप गाँव पिपलिया जोधा की एक अनाथ बालिका और उसके दोनों भाइयों को आज एसडीएम ऑफिस जावरा लाया गया। वहीं संकल्पित टीम एवं सुंदरकांड मित्र मंडल द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाया गया उसके बाद बालिका और उसके भाइयों को सेंटर पर ले जाकर आधार कार्ड बनाए गए साथ ही एसडीएम द्वारा संकल्पित टीम और सुंदरकांड मंडली की प्रशंसा की गई। वहीं बालिका को हर प्रकार की सहायता का आश्वासन भी दिया गया। इस मौके पर संकल्प टीम के शैलेंद्र सिंह सिसोदिया गोंदी शंकर,भारत सिंह पवार नागेश्वर पाटीदार भारत दास बैरागी आदि मौजूद रहे।


